राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्र सरकार की अपील, ‘हर घर तिरंगा' अभियान के लिए लोगों को करें प्रेरित

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Aug, 2022 02:11 PM

center appeals to states to encourage people towards har ghar tiranga abhiyan

केंद्र ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।

नेशनल डेस्क: केंद्र ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात' कार्यक्रम में बताया था कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों से अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया था।

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को बताया कि कि लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया गया है। इस कदम का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद करना है। मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा कि सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

 

‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों का आभार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों की छत पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!