तमिलनाडुः केंद्र ने डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम और DMK प्रमुख स्टालिन की हटाई सुरक्षा

Edited By Yaspal,Updated: 09 Jan, 2020 07:57 PM

center removes security of deputy cm panneerselvam and stalin

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और द्रमुक नेता एम के स्टालिन की केंद्रीय सुरक्षा हटा ली है। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि पनीरसेल्वम को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो की छोटा

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और द्रमुक नेता एम के स्टालिन की केंद्रीय सुरक्षा हटा ली है। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि पनीरसेल्वम को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो की छोटा वाई प्लस कवर जबकि स्टालिन को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसे मंजूरी दिये जाने के बाद इन दोनों नेताओं की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा सूची से हटाने का निर्णय किया गया।

तमिलनाडु के इन दोनों नेताओं की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो कर रहे थे। अधिकारियों ने यद्यपि कहा कि केंद्रीय सुरक्षा औपचारिक रूप से तब वापस ली जाएगी जब राज्य पुलिस इनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!