केंद्रीय समिति लड़ाएगी दिल्ली का चुनाव

Edited By Pardeep,Updated: 06 Sep, 2019 04:10 AM

central committee will contest delhi s election

दिल्ली विधानसभा चुनावों में केंद्रीय भाजपा की दखल पूरी तरह से रहेगी। चुनाव को प्रदेश में किस तरह से लडऩा है और किन मुद्दों पर फ्रंट फुट अथवा बैकफुट पर रहना है, यह सब-कुछ भाजपा की केंद्रीय समिति ही तय करेगी। माना जा रहा है कि इस बार भी दिल्ली...

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में केंद्रीय भाजपा की दखल पूरी तरह से रहेगी। चुनाव को प्रदेश में किस तरह से लडऩा है और किन मुद्दों पर फ्रंट फुट अथवा बैकफुट पर रहना है, यह सब-कुछ भाजपा की केंद्रीय समिति ही तय करेगी। माना जा रहा है कि इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा। वीरवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक हालांकि संगठनात्मक चुनावों के मसले पर  थी, जिसमें कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। लेकिन इसे सीधे तौर पर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के नेताओं के कार्य का आकलन करने के इरादे से जोड़ते हुए भी देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का मामला चुनाव प्रचार में मुख्य आधार बनाने पर भी जोर दिया गया। 

विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी एवं नित्यानंद राय की ओर से पश्चिमी व चांदनी चौक लोकसभा के कुल चार जिलों की बैठक में इस बात के संकेत स्पष्ट दिए कि मामला अनधिकृत कॉलोनी का हो या फिर व्यापारियों के हितों, सीलिंग समस्या अथवा बिजली मुफ्त मामले में आप सरकार को घेरना हो, जनसरोकार से जुड़े मसलों पर पार्टी रोडमैप तैयार करेगी और सभी कार्यकर्ताओं को उसी का पालन करना होगा। इस माह के अंत तक भाजपा की ओर से विपक्ष को घेरने के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार हो जाएगा।बैठक में उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र जीत रहे हैं और दिल्ली भी जीतेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 

अनधिकृत कॉलोनी मसले पर केंद्र रखेगी बात
दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनी तथा जहां झुग्गी वहां मकान का मामला इस बार बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। बताया जाता है कि बैठक में इस मामले में कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई कि वह मीडिया से सीधे बात न करें, बल्कि केंद्र इसे अपने स्तर पर देखेगा। लैंड पूलिंग पॉलिसी के जरिये ग्रामीणों को साधने की कोशिश पर भी जोर दिया गया। मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। चुनावों तक सीलिंग कार्रवाई न होने देने के बारे में मंत्री हरदीप पुरी से कार्यकर्ताओं ने कहा। एमसीडी के भ्रष्टाचार की चर्चा भी बैठक में हुई। 

आप और कांग्रेस को भी घेरने पर जोर दिया
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप सरकार को घेरने के लिए विधायकों का घेराव और दिल्ली सरकार की नीतियों की खामियों को जमकर उजागर किया जाए। पूर्व गृहमंत्री पी.चिदंबरम के बहाने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भी निशाने पर लिया जाए। चिदंबरम के जेल जाने तक की यात्रा पर आने वाले दिनों में पोस्टर वार छेडऩे की भी बात भी रखी गई। कार्यकर्ताओं की ओर से कहा गया कि अन्य दलों के मुकाबले हम इस मामले में पिछड़ते हैं। जावड़ेकर ने भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री जेल गए हैं, उनके बारे में पोस्टर हरेक नुक्कड़ पर लगना चाहिए। बैठक में कहा गया कि दिल्ली की सड़कों पर केवल केजरीवाल के पोस्टर दिखते हैं। जो दिखता है वही बिकता है। हम लोगो का दिल्ली में अता पता ही नही है। 

भाजपा की बैठक में भी उठा चालान का मुद्दा
मौका भले ही राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा का था, लेकिन इस दौरान केंद्रीय मंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बढ़े हुए ट्रैफिक चालान को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने राय रखी कि यदि इसी तरह से लोगों को महंगे चालान भुगतने पड़े तो फिर चुनाव में विपक्ष इसे एक मुद्दा बताते हुए भाजपा के विरुद्ध माहौल तैयार करने का प्रयास कर सकता है। इस मसले पर केंद्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने जल्द ही कुछ रियायत दिये जाने की ओर भी इशारा किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!