असम में आई बाढ़ से 197 लोगों की मौत, केंद्र ने राहत के लिए जारी किए 648 करोड़ रुपए

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Aug, 2022 04:26 PM

central government released rs 648 crore to assam for flood relief

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों बाढ़ की विभीषिका का सामना करने वाले असम को 648.80 करोड़ रुपए जारी किए। असम में इस साल बाढ़ एवं भारी बारिश के कारण 197 लोगों की मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने पिछले दिनों बाढ़ की विभीषिका का सामना करने वाले असम को 648.80 करोड़ रुपए जारी किए। असम में इस साल बाढ़ एवं भारी बारिश के कारण 197 लोगों की मौत हो गई। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान, बाढ़ और भूस्खलन से असम के विभिन्न जिलों में व्यापक नुकसान होने की सूचना मिली।

 

राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने असम सरकार से किसी ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बिना, नुकसान का मौके पर आकलन के लिए एक अंतर मंत्रिस्तरीय केंद्रीय टीम (IMCT) का गठन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम ने दो बार असम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए असम को 648.80 करोड़ रुपए अग्रिम रूप से जारी किए गए हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि असम में प्रभावित लोगों के बीच राहत राशि का वितरण राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!