अब चुटकी में होगा भारत के दुश्मनों का खात्मा, वीर जवानों की बढ़ी ताकत

Edited By vasudha,Updated: 01 Jun, 2020 10:33 AM

central reserve police force gets bulletproof jacket

कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों और विभिन्न राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में इस्तेमाल के लिये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) को 40,000 से ज्यादा बुलेटप्रूफ जैकेट और 170 बख्तरबंद वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी...

नेशनल डेस्क: कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों और विभिन्न राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में इस्तेमाल के लिये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) को 40,000 से ज्यादा बुलेटप्रूफ जैकेट और 170 बख्तरबंद वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार केंद्रीय अर्धसैनिक बल को 80 मारुति जिप्सी भी उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें बख्तरबंद सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे जवानों को गोलियों, ग्रेनेड हमलों और पथराव के दौरान बचाव मिल सकेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने को बताया कि बल के लिये 176 मध्यम बुलेटप्रूफ वाहन को मंजूरी दी गई है और इनमें से प्रत्येक में 5-6 सशस्त्र जवान बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये वाहन ग्रेनेड हमले, गोलियों से बचाव कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इन वाहनों को कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान और नक्सल प्रभावित राज्यों में जवानों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं बल के आधुनिकीकरण के अभियान के तहत सरकार ने सबसे बड़े अर्धसैनिक बल को 42 हजार “हल्के बुलेटप्रूफ जैकेट” भी उपलब्ध कराए हैं। ये जैकेट पूर्व में इस्तेमाल किये जाने वाले बुलेटप्रूफ जैकेट के मुकाबले 40 प्रतिशत हल्के हैं। पुराने बुलेटप्रूफ जैकेट का वजह करीब सात से आठ किलोग्राम होता था। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!