महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर का खतरा... इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 01:37 PM

cervical cancer symptoms hpv infection women health cervical cancer causes

कैंसर एक बेहद गंभीर बीमारी है, समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) एक प्रमुख और गंभीर समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस बीमारी के ज्यादातर मामले...

नई दिल्ली: कैंसर एक बेहद गंभीर बीमारी है, समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर एक प्रमुख और गंभीर समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस बीमारी के ज्यादातर मामले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के लंबे समय तक शरीर में बने रहने की वजह से सामने आते हैं। शुरुआती चरण में इसके लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, इसलिए महिलाएं इसे अक्सर आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जो बाद में खतरनाक रूप ले सकता है।

सर्वाइकल कैंसर क्या होता है?
सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होता है। सर्विक्स वह हिस्सा है जो बच्चेदानी को योनि से जोड़ता है। इसका मुख्य कारण हाई-रिस्क HPV Infection है। हालांकि शरीर का इम्यून सिस्टम कई बार इस इंफेक्शन से खुद ही लड़ लेता है और यह अपने-आप ठीक हो जाता है, लेकिन जब यह संक्रमण लंबे समय तक बना रहता है, तो यह कोशिकाओं में खतरनाक बदलाव पैदा कर देता है और धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेता है।

सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण 
 WHO और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दौर में इसके लक्षण आसानी से समझ नहीं आते, लेकिन शरीर कुछ संकेत जरूर देता है जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...

पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग होना: यदि आपको सामान्य मासिक धर्म चक्र के बीच में अचानक ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होने लगे, तो इसे सामान्य न समझें। हालांकि यह हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकता है, लेकिन बार-बार ऐसा होना खतरे की घंटी हो सकता है।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग: इंटरकोर्स के बाद यदि योनि से खून आए, तो यह बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। यह सर्वाइकल कैंसर का एक अहम संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना: महिलाओं में पीरियड्स बंद होने की प्रक्रिया को मेनोपॉज कहते हैं। मेनोपॉज के बाद यदि दोबारा ब्लीडिंग शुरू हो जाए, तो इसे हल्के में न लें। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सर्वाइकल कैंसर सबसे मुख्य माना जाता है।

महिलाएं इन लक्षणों को क्यों नजरअंदाज कर देती हैं?
हार्मोनल बदलाव समझना:
अधिकांश महिलाएं ब्लीडिंग या स्पॉटिंग को सामान्य हार्मोनल असंतुलन या अनियमित पीरियड्स मान लेती हैं।

खुद से इलाज करना: योनि से होने वाले असामान्य डिस्चार्ज या संक्रमण को आम इन्फेक्शन मानकर महिलाएं डॉक्टर के पास जाने की बजाय खुद से मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले लेती हैं।

संकोच और झिझक: समाज में खुलकर इस विषय पर बात न करने की वजह से महिलाएं शर्म या झिझक के कारण समय पर डॉक्टर से सलाह नहीं ले पाती हैं। शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को समय पर पहचानना और किसी भी असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच करवाना ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे सही तरीका है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!