एलओसी पर पाकिस्तान दाग रहा मोर्टार के गोले, जवान शहीद

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jul, 2019 04:08 PM

cfv by pakistan in sunderbani jawan martyr

राजौरी और पुंछ के बाद पाकिस्तान ने जम्मू शहर से 40 किलोमीटर दूर अखनूर के केरी सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया।

जम्मू :   राजौरी और पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। सुन्दरबनी के केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवानों के घायल होने की सूचना है। वहीं इस बात की भी सूचना मिली है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का एक हवलदार मारा गया है। पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा सोमवार सुबह करीब छह बजे से रिहायशी इलाकों पर गोले दागे जा रहे हैं। इनमें से कुछ गोले इखनी नाला में गिरे जिससे लोगों में दहशत का महौल व्याप्त हो गया। गोलों की आवाज सुन साथ लगते दूसरे गांवों में भी दहशत फैल गई।

PunjabKesari

  जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जैसे ही गोलाबारी शुरू हुई लोग सुरक्षित स्थानों की भाग गए।  भारतीय सैनिक भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी धीमी हुई है परंतु अभी रूक-रूक कर दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। वहीं प्रशासन ने सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!