Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 May, 2019 06:22 PM
भारत में नरेंद्र मोदी सरकार के चयन के बाद मुबारक देकर एवं साथ मिलकर शान्ति की दुहाई देने वाले पाक प्रधानमंत्री इमरान खान कुछ ही घंटो में अपनी कथनी से पलट गये।
पुंछ(धनुज शर्मा) : भारत में नरेंद्र मोदी सरकार के चयन के बाद मुबारक देकर एवं साथ मिलकर शान्ति की दुहाई देने वाले पाक प्रधानमंत्री इमरान खान कुछ ही घंटो में अपनी कथनी से पलट गये। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय सीमा में गोले दागे।
पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत की अग्रिम चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलबारी की। शाम को करीब पांच बजे सीमा पार से शाहपुर किरनी सेक्टर में अकारण की गई गोलाबारी से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने को विवश हो गये। भारतीय जवान भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।