Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Mar, 2019 12:20 PM
नियंत्रण रेखा पर दो दिनों की शान्ति के बाद शुक्रवार शाम को एक बार फिर से बंदूकों की गर्जना सुनाई दी।
पुंछ : नियंत्रण रेखा पर दो दिनों की शान्ति के बाद शुक्रवार शाम को एक बार फिर से बंदूकों की गर्जना सुनाई दी। पाकिस्तान की तरफ से की जोरदार गोलीबारी से ग्रामीण दहशत में आ गये। वहीं गोलीबारी में एक एसपीओ भी घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तकरीबन 5 बजकर 20 मिनट पर पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर किरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के फायरिंग की गई।
जानकारी के अनुसार पहले छोटे स्वचालित हथियारों से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया जिसके थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। दहशत के कारण ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गए। भारतीय सेना भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। खबर लिखे जाने तक रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।