Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Jan, 2021 01:29 PM
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।
जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने देर शाम पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बोबिया इलाके को भी निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि हालांकि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।