Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Jul, 2019 01:11 PM
पाकिस्तान पुंछ में एलओसी को लगातार निशाना बना रहा है।
जम्मू : पाकिस्तान पुंछ में एलओसी को लगातार निशाना बना रहा है। शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। सुबह आठ बजे से पाकिस्तानी सैनिक छोटे और स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं जोकि बाद में उन्होंने मोर्टार शैलिंग में तबदील कर दी। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं भारतीय जवान भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।