Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Jul, 2020 12:56 PM
जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलाबारी की।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलाबारी की। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने कहा,"किस्तान ने तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और शाम को मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।" उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।