Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jul, 2019 04:13 PM
पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन भी पुंछ सेक्टर में गोलीबारी जारी रखी।
पुंछ : पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन भी पुंछ सेक्टर में गोलीबारी जारी रखी। मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी, मनकोट और मेंढर सेक्टर में गोलीबारी की। एलओसी पर युद्ध जैसे बनते हालतों से लोगों में भय का माहौल है। सीमा पार से कभी छोटे हथियारों से फायरिंग की जा रही है तो कभी मोर्टार के गोले दागे जा रहे हैं। भारतीय जवान भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।