एलओसी पर पाक की गोलीबारी, 6 वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 14 घायल
Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Apr, 2019 06:29 PM
पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतों से बाज ना आते हुए सोमवार को चौथे दिन भी पुंछ में एलओसी को निशाना गनाया।
पुंछ (धनुज शर्मा) : पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतों से बाज ना आते हुए सोमवार को चौथे दिन भी पुंछ में एलओसी को निशाना गनाया। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 जवानों सहित 14 लोग घायल हो गये हैं। पाकिस्तानी सैनिक सीमा के इस पार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है।
सोमवार सुबह तकीबन 7: 30 बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई जोकि अभी तक जारी है। पड़ोसी देश अब मोर्टार के गोले दाग रहा है। फायरिंग में शाहुर सेक्टर में 3 घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों में डर और दहशत का माहौल है। भारतीय सेना द्वारा भी फायरिंग का जोरदार जवाब दिया जा रहा है। लोगों के अनुसार सुबह क रीब 10 बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने बनवत तथा धोकड़ी गांव में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस गोलाबारी में गांव बांडी चेचियाँ निवासी 5 वर्षीय सोबिया रफीक पुत्री मोहद शफीक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक घर पर गोला पडऩे से 6 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार हेतु विशेष विमान द्वारा जम्मू भेजा गया है। गोलीबारी में सुरक्षाबलों के 6 जवान भी घायल हुये हैं जिन्हें आर्मी अस्पताल भर्ती किया गया है।