Edited By Monika Jamwal,Updated: 02 May, 2019 11:43 AM
पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तानी सैनिक छोटे हथियारों के साथ-साथ मोर्टार के गोले भी दाग रहे हैं।
जम्मू : पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तानी सैनिक छोटे हथियारों के साथ-साथ मोर्टार के गोले भी दाग रहे हैं। भारतीय सेना भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केरनी सेक्टर के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि इस वर्ष पाकिस्तान अभी तक तीन सौ से ज्यादा बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है। सबसे ज्यादा बार पुंछ एलओसी को निशाना बनाया गया है। इस बात से इन्कार भी नहीं किया जा रहा है कि आतंकी गोलीबारी की आड़ में घुसपैंठ की कोशिश कर रहे हैं।