Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Nov, 2018 07:35 PM
पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन को जारी रखते हुये रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी की।
जम्मू: पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन को जारी रखते हुये रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी की। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवान भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पुंछ के रावलाकोट में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्रिगेड स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई थी। दोनों तरफ से सीमा पर शांति बनाए रखने की बात कही गई थी।