Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Apr, 2019 01:13 PM
पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है।
पुंछ : पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। शनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशहरा के कलाल क्षेत्र में फायरिंग की। गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सीमा पार से लगातार हो रही गोलीबारी अब परेशानी का सबब बन गई है। उन्होंने बताया कि नौशहरा में बीती देर रात एक दंपत्ति उस सम घायल हो गया जब वे अपने घर में सो रहे थे। वीरवार को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गये थे।