स्मृति की राहुल को चुनौती- बहस के लिए भाजपा के किसी भी नेता को चुन लें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2018 01:01 AM

challenge rahul to smriti choose any bjp leader for the sake of

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित उनकी पसंद के किसी भी भाजपा नेता से बहस करने की शुक्रवार को चुनौती दी।  विभिन्न मुद्दों पर राहुल के प्रधानमंत्री को घेरने के बारे में पूछे जाने पर...

सूरत: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित उनकी पसंद के किसी भी भाजपा नेता से बहस करने की शुक्रवार को चुनौती दी। 

विभिन्न मुद्दों पर राहुल के प्रधानमंत्री को घेरने के बारे में पूछे जाने पर स्मृति ने कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ही यह कह चुके हैं। राहुल गांधी को आगे आना चाहिए और किसी भी मुद्दे पर बात करनी चाहिए। वह संसद में या हमारे सामने बोल सकते हैं।’’ 

स्मृति ने कहा ,‘‘ अगर संसद में नहीं तो वह टेलीविजन पर बहस के लिए आ सकते हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) तक उसमें भाग ले सकते हैं। वह (राहुल) हमारे किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। हम बहस के लिए तैयार है लेकिन वह कोई किताब अथवा कागज का टुकड़ा अपने साथ नहीं लाएं। ’’ स्मृति यहां केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर बात करने आई थीं। ईंधन के बढ़ते दामों के बारे में बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस स्थिति से प्रभावित है।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!