कांग्रेस समर्थक की हेगड़े को चुनौती- छू ली हिंदू लड़की, अब तोड़कर दिखाओ हाथ

Edited By vasudha,Updated: 29 Jan, 2019 01:24 PM

challenges of congress supporters to ananth kumar hegde

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ''हिंदू लड़कियों'' को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हे बर्खास्त करने की मांग की तो वहीं कांग्रेस के एक समर्थक ने केंद्रीय मंत्री को चुनौती दी है...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े 'हिंदू लड़कियों' को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हे बर्खास्त करने की मांग की तो वहीं कांग्रेस के एक समर्थक ने केंद्रीय मंत्री को चुनौती दी है।
 PunjabKesari

तहसीन पूनावाला ने ट्विटर पर अपनी पत्‍नी मोनिका वडेरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अनंत हेगड़े जी मेरे हाथों ने एक हिंदू लड़की को छू लिया है, अब आप जो करना चाहते हैं कीजिए। दरअसल अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा था कि 'जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह बचना नहीं चाहिए। जिसके बाद कांग्रेस समर्थक ने उनपर पलटवार किया। 

PunjabKesari
बता दें कि केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। उनकी टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुंडू राव ने ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी उपलब्धियां क्या रही हैं? कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए हेगड़े ने ट्वीट किया कि मैं जरूर इस शख्स के सवाल का जवाब दूंगा लेकिन उससे पहले वह अपनी कृपया उपलब्धियों का खुलासा करें? मैं इस शख्स को केवल ऐसे व्यक्ति के रूप में जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!