जम्मू चैम्बर की सरकार को चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो करेंगे हड़ताल, सप्ताह का दिया समय

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 May, 2019 12:03 PM

chamber warn guv adm for hartaal

चैम्बर ऑफ काम्र्स जम्मू ने राज्यपाल सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है।

जम्मू : चैम्बर ऑफ काम्र्स जम्मू ने राज्यपाल सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। चैम्बर का कहना है कि उसने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये हैं जिन पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया और न ही समस्याओं को हल किया गया, और अगर अब उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे हड़ताल करेंगे। जेसीसीआई ने सीधे शब्दों में राज्यपाल प्रशासन को चेतावनी दी है कि एक हफ्ते तक उनकी समस्याओं को सुलझाया जाए वरना वे प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे।


पत्रकारों को संबोधित करते हुये जेसीसीआई के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्यपाल जम्मू केन्द्रित मुद्दों  पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लखनपुर टोल टैक्स को खत्म करने की बात हो, जम्मू-श्रीनगर हाईवे को सुधार करने की बात, भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने की बात हो या फिर जम्मू की परियोजनाओं की बात हो, सबको अनदेखा किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे राज्य में कोई प्रशासन है ही नहीं।


गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज का 1600 करोड़ बेकार गया क्योंकि उसे प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू में कई पर्यटन परियोजनाएं हैं जो अपनी तय तारीख से बाहर हैं और उन पर कोई ध्यान नहीं है। गुप्ता ने कहा कि भ्रष्ट अधिकरियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि चैम्बर और सिविल सोसाइटी चुप नहीं बैठेगी और हड़ताल का रास्ता अपनाएगी।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!