कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Edited By vasudha,Updated: 20 Jun, 2018 06:20 PM

chance of heavy rains in karnataka and kerala

देश के कई राज्यों में मौसम कहर बरपा सकता है। कई जगह आंधी तूफान और बारिश के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, असम समेत गोवा में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने यहां अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है...

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में मौसम कहर बरपा सकता है। कई जगह आंधी तूफान और बारिश के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, असम समेत गोवा में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने यहां अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्काइमेट की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।
 PunjabKesari
केरल में समय से पहले दस्तक दे चुका मानसून महाराष्ट्र तक तेजी से आगे बढ़ा था लेकिन अब इसकी गति में कमी देखी जा रही है जिस कारण पूर्वी भारत के साथ ही मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में मानसून पहुंचने में कुछ और समय लग सकता है। वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। साथ ही सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 
PunjabKesari
स्काइमेट के अनुसार, उत्तरी असम और आसपास के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक बनी हुई है। मॉनसून उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में सक्रिय है, और आगे दो-तीन दिनों में बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है। वहीं उत्तर भारत में जहां पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान आने की आशंका है।  वहीं दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि में धूल भरी आंधियों के साथ बिजली गिरने की संभावना बन रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!