Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jul, 2019 08:06 AM
आज रात चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई दिया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसे पूरे देश में देखा गया। 149 साल बाद यह गुरु पूर्णिमा पर दिखने वाला यह सबसे बड़ा दुर्लभ चंद्र ग्रहण है। भारतीय
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
नई दिल्ली (इंट): आज रात चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई दिया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसे पूरे देश में देखा गया। 149 साल बाद यह गुरु पूर्णिमा पर दिखने वाला यह सबसे बड़ा दुर्लभ चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 16 जुलाई रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू हुआ और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ। ग्रहण की वजह से सूतक काल से पहले ही गुरु पूर्णिमा की पूजा कर ली गई।
चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर पूजा अर्चना की व भजन कीर्तन किए। यह चंद्र ग्रहण 2 घंटे 59 मिनट तक आंशिक तौर पर देखा गया। इस दौरान लोगों ने गंगा में डुबकियां लगाई और मंत्रों का जाप करते रहे। प्रयागराज, संगम में भी लोगों ने स्नान किया। रात 3 बजे चंद्र ग्रहण मुकम्मल दिखाई दिया। भारत के पूर्वी इलाकों बिहार, असम, बंगाल, ओडीशा में भी चांद अस्त हो गया। यह चंद्र ग्रहण कुछ स्थानों पर इसलिए दिखाई नहीं दिया क्योंकि वहां आसमान पर बादल थे। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत के अलावा एशियाई, यूरोप, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, साऊथ अमरीका के ज्यादातर हिस्सों में भी देखा गया। भारत के पूर्वी इलाकों बिहार, असम, बंगाल, ओडीशा में भी चांद अस्त हो गया।