चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को मिला नंबर-1 का दर्जा, 11 को मिलेगा सम्मान

Edited By ,Updated: 03 Nov, 2016 10:32 PM

chandigarh traffic police  the number one road safety rules

मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डिवैल्पमैंट के एक प्रोग्राम के तहत कई अलग-अलग राज्यों के रोड सेफ्टी नियम और प्रजैंटेशन की चैकिंग के बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को नंबर वन का दर्जा मिला है।

चंडीगढ़, (कुलदीप): मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डिवैल्पमैंट के एक प्रोग्राम के तहत कई अलग-अलग राज्यों के रोड सेफ्टी नियम और प्रजैंटेशन की चैकिंग के बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को नंबर वन का दर्जा मिला है। इसके लिए पुलिस विभाग को 11 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। 
एस.पी. ट्रैफिक ईश सिंगला ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट की ओर से रिपोर्ट मांगने पर कुछ समय पहले सौंपा गया था। इसके बाद उन्होंने जाकर विभाग की ओर से प्रजैंटेशन भी दी, जिसके बाद उनकी तरफ से चंडीगढ़ को नंबर-1 घोषित किया गया। इसके सम्मान में गांधी नगर, गुजरात में एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं इस उपलब्धि पर आई.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा ने ट्रैफिक पुलिस की सराहना कर बधाई भी दी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!