चंद्रबाबू नायडू ने की आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 08:16 PM

chandrababu naidu demands special state status for andhra pradesh

आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नायडू ने कहा कि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के वक्त यहां की जनता के साथ अन्याय किया था। जिस कारण कांग्रेस पार्टी को चुनाव में लोगों के आक्रोश का...

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नायडू ने कहा कि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के वक्त यहां की जनता के साथ अन्याय किया था। जिस कारण कांग्रेस पार्टी को चुनाव में लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। उन्होंने विपक्ष द्वारा बजट का विरोध करने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्र सरकार से एक बार फिर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। इस दौरान नायडू ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा था कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। केंद्र को इस राज्य के लोगों की भावनाओं के साथ नहीं खेलना चाहिए।

पीएम राज्य की भलाई की बात करते हैं
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों का अपमान किया जा रहा है। इसी कारण राज्य की जनता ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया। चंद्रबाबू ने कहा कि पिछले दस वर्षों में उन्होंने राज्य का नए सिरेे से निर्माण किया है। नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने भाषणों में आंध्र प्रदेश के लिए नई उम्मीदें जगाते हैं और विश्व स्तरीय सुविधाएं देने का वादा करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता के साथ न्याय करेगी। कांग्रेस ने हमेशा राज्य के साथ अन्याय किया है।

बता दें कि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में वह 29 बार दिल्ली गए और राज्य की भलाई के लिए कई मंत्रियों से मुलाकात की। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। नायडू ने कहा कि समझ नहीं आता कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का  दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है। इसका जवाब केंद्र को देना चाहिए। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!