88.66 करोड़ की संपत्ति का मालिक है चंद्रबाबू नायडू का परिवार

Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Nov, 2018 11:23 AM

chandrababu naidu s family owns property worth 88 66 crores

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे तथा राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपने परिवार की कुल संपत्ति घोषित कर दी। यह लगतार आठवां साल है जब लोकेश ने अपने परिवार की कुल संपत्ति घोषित की है।

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे तथा राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने अपने परिवार की कुल संपत्ति घोषित कर दी। यह लगतार आठवां साल है जब लोकेश ने अपने परिवार की कुल संपत्ति घोषित की है। उनके अनुसार चंद्रबाबू नायडू का परिवार 88.66 करोड़ की संपत्ति का मालिक है। नायडू के पास 2.9 करोड़ की संपत्ति, हैदराबाद में आठ करोड़ रुपए का घर, नारावरीपाले में 23.83 लाख का घर, नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी के पास 31.01 करोड़ की संपत्ति, नारा लोकेश के पास 21.40 करोड़ की संपत्ति तथा लोकेश की पत्नी नारा ब्राह्मिणी के पास 7.72 करोड़ की संपत्ति है।

इसके अलावा लोकेश के बेटे नारा देवांश के पास 18.71 करोड़ की संपत्ति है। निर्वाण होल्डिंग की कुल संपत्ति 6.83 करोड़ रुपए और कंपनी का शुद्ध मुनाफा 60.38 करोड़ रुपए है। लोकेश ने बताया कि उनके परिवार ने वर्ष 1992 में हेरिटेज कंपनी की स्थापना की थी और उनकी मां इस कंपनी को सफलता पूर्व चला रही हैं। उन्होंने बताया है कि यह कंपनी 15 लाख लीटर दूध तथा दूध के उत्पाद बेचती है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी कंपनी हर रोज तीन लाख किसानों से दूध खरीदती है तथा कई सामाजिक कार्य करती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!