ममता की चुनावी रैलियों में भाग लेंगे चंद्रबाबू नायडू

Edited By shukdev,Updated: 07 May, 2019 05:08 PM

chandrababu naidu will take part in mamta s election rallies

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार के एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक, नायडू बुधवार सुबह कोलकाता...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के चुनावी रैलियों में हिस्सा लेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार के एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक, नायडू बुधवार सुबह कोलकाता पहुंचेंगे और झाड़ग्राम एवं हल्दिया में बनर्जी की दो रैलियों में हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने बताया कि हल्दिया में बुधवार रात बिताने के बाद अगले दिन खड़गपुर में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। 

नायडू तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि खड़गपुर में बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्री कोलकाता की ओर रवाना होंगे जहां गुरुवार शाम में उनके एक बैठक करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि नायडू का रात में ही रवाना होने का कार्यक्रम है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!