चंद्रयान 2 में कहां गड़बड़ी हुई ? घबराए नहीं सिर्फ 5% मिशन ही हुआ है फेल

Edited By Anil dev,Updated: 07 Sep, 2019 03:23 PM

48 दिनों की सफल यात्रा के बाद चंद्रयान -2 मिशन के अंतिम कुछ मिनट इसरो और भारत के लिए निराशाजनक साबित हुए। भारत ने 22 जुलाई को 978 करोड़ रुपए की लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन को लांच किया था।

नई दिल्ली: 48 दिनों की सफल यात्रा के बाद चंद्रयान -2 मिशन के अंतिम कुछ मिनट इसरो और भारत के लिए निराशाजनक साबित हुए। भारत ने 22 जुलाई को 978 करोड़ रुपए की लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन को लांच किया था। चांद से लगभग 2.1 किलोमीटर की दूरी से पहले इसरो ने विक्रम लैंडर के साथ संचार खो दिया। 7 सितम्बर की सुबह 1 :38 तक सब सही चल रहा था। इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क सेंटर की स्क्रीन पर देखा गया  कि लैंडर विक्रम अपने नियोजित पथ से थोड़ा भटक गया और जिससे उसका संचार लिंक इसरो से टूट गया।

PunjabKesari

इससे पहले इसरो के अधिकारी मिशन की कामयाबी की कामना लगातार कर रहे थे। लैंडर विक्रम बड़े ही आराम से नीचे उतर रहा था। विक्रम  ने सफलतापूर्वक अपना रफ ब्रेक्रिंग चरण पूरा किया और अच्छी स्पीड से चांद की सतह की ओर बढ़ रहा था, लेकिन जब चांद की सतह 2.1 किलोमीटर दूर थी तब यह घटना हो गई।  इसरो के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, लैंडर का नियंत्रण उस समय समाप्त हो गया होगा, जब नीचे उतरते समय उसके थ्रस्टर्स को बंद किया गया होगा। हालांकि 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का सब कुछ ख़त्म नहीं हुआ है। 

PunjabKesari

मिशन का केवल 5 प्रतिशत हिस्सा नाकामयाब हुआ है जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर थे जबकि शेष 95 प्रतिशत - यानी चंद्रयान -2 ऑर्बिटर-अभी भी सफलतापूर्वक चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। पूरे एक साल तक यह ऑर्बिटर चांद की तस्वीरें इसरो को भेजता रहेगा। साथ ही ऑर्बिटर विक्रम की स्थिति की भी तस्वीरें भेजेगा। असफलताओं और असफलताओं से सीखना अंतरिक्ष की यात्रा का एक हिस्सा है। अमेरिका के कोलम्बिया स्पेस शटल दुर्घटना में सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए जिनमे भारत की कल्पना चावला भी थी। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!