मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव- स्मृति ईरानी से कपड़ा मंत्रालय...तो पीयूष गोयल से छिना रेलवे

Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Jul, 2021 02:50 PM

change in modi cabinet

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बुधवार को हुए पहले फेरबदल और विस्तार में जहां कई मंत्रियों को प्रमोशन मिला तो वहीं कईयों की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई। इतना ही नहीं कई मंत्रियों के मंत्रालय में भी बड़ा फेरबदल किया गया।

नेशनल डेस्क: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बुधवार को हुए पहले फेरबदल और विस्तार में जहां कई मंत्रियों को प्रमोशन मिला तो वहीं कईयों की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई। इतना ही नहीं कई मंत्रियों के मंत्रालय में भी बड़ा फेरबदल किया गया। खेल मंत्री किरेन रिजिजू, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी समेत सात मंत्रियों को प्रोन्नत कर कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिन सात मंत्रियों का कद बढ़ा है उनमें चार स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पास अब सिर्फ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय रह गया है, उनसे कपड़ा मंत्रालय वापस ले लिया गया है। कपड़ा मंत्रालय अब पीयूष गोयल संभालेंगे। इसके अलावा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भी पीयूष गोयल ही संभालने जा रहे हैं।

 

पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय ले लिया गया है। अब अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल का मंत्रालय बदला गया है। इससे पहले स्मृति ईरानी ने शिक्षा मंत्रालय भी संभाला था, कुछ समय के लिए उन्होंने IT मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली थी। साल 2019 लोकसभा चुनाव के बाद स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय दिया गया था लेकिन अब उनसे यह विभाग वापस ले लिया गया है। पीयूष गोयल मोदी सरकार में कई अहम पद संभाल चुके है। वे बतौर ऊर्जा मंत्री के तौर पर भी पदभार संभाल चुके हैं। पीएम मोदी कई मौकों पर पीयूष गोयल की तारीफ कर चुके हैं। पीयष गोयल के पास रेल मंत्रालय था अब वे कपड़ा मंत्रालय के अलावा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय देखेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!