Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jun, 2020 03:52 PM
इस वर्ष सूर्य ग्रहण 21 जून को है। सूर्य ग्रहण को देखते हुये श्री माता वैष्णो देवी की आरती के समय में बदलाव किया गया है।
जम्मू: इस वर्ष सूर्य ग्रहण 21 जून को है। सूर्य ग्रहण को देखते हुये श्री माता वैष्णो देवी की आरती के समय में बदलाव किया गया है। आरती हर रोज सुबह 6 बजकर 20 मिन्ट पर होती है पर इस बार आरती सुबह की वजाय दोपहर को 2 बजे के बाद होगी। फिलहाल कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लाॅकडाउन के बाद श्री माता वैष्णो देवी भवन भी भक्तों के लिए बंद रखा गया हैं हांलाकि पूरे देश में 8 जून को धार्मिक स्थल खोल दिये गये थे पर जम्मू कश्मीर में अभी धार्मिक स्थल बंद हैं।
सिर्फ यही नहीं बल्कि योगनिद्रा एकादशी भी है औश्र अश्विनी नक्षत्र के शुभावसर पर पवित्र गुफा में ही नव चंडी यज्ञ का भी आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंडितों ने यज्ञ किया। यह यज्ञ हर वर्ष आयोजित किया जाता है और पूरे देश की सुख शाति के लिए कामना की जाती है। वैष्णो देवी मन्दिर में हर रोज पूजा अर्चना जारी है। आरती भी दोनों समय होती है और लाइव आरती के माध्यम से भक्तों को माता की पिंडियों के दर्शन करवाए जाते हैं।