बेंगलूरू में धोखाधड़ी के मामले में चोकसी के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Edited By Pardeep,Updated: 09 Aug, 2018 10:43 PM

charge sheet filed against choksi in the case of cheating in bangalore

कर्नाटक पुलिस ने यहां 9.11 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ आरोपत्र दायर किया है। कर्नाटक पुलिस ने चोकसी के खिलाफ जिस मामले में आरोपपत्र दायर किया है, वह मामला 2015 में दर्ज हुआ था। पुलिस महानिरीक्षक (आॢथक अपराध शाखा)...

बेंगलूरू:  कर्नाटक पुलिस ने यहां 9.11 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ आरोपत्र दायर किया है। कर्नाटक पुलिस ने चोकसी के खिलाफ जिस मामले में आरोपपत्र दायर किया है, वह मामला 2015 में दर्ज हुआ था। 

पुलिस महानिरीक्षक (आॢथक अपराध शाखा) हेमंत निम्बालकर ने बताया कि चोकसी के खिलाफ सात अगस्त को प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के आभूषण निर्माता हरिप्रसाद की शिकायत पर 2015 में चोकसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि अदालत ने चोकसी के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 

चोकसी इस समय एंटीगुआ में है। हरिप्रसाद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि चोकसी ने उनके साथ 9.11 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक को करीब 14,000 करोड़ रुपए का चूना लगाने के मामले में वांछित हैं। भारत चोकसी को एंटीगुआ से वापस लाने की कोशिशों में लगा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!