Edited By Monika Jamwal,Updated: 02 Aug, 2019 07:24 PM
कश्मीर के दशनामी अखाड़े से बम भोले के जयघोष के बीच पवित्र छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गई।
श्रीनगर : कश्मीर के दशनामी अखाड़े से बम भोले के जयघोष के बीच पवित्र छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले हवन पूजा की गई। महंत दिपेन्द्र गिरी और सैंकड़ों साधु पवित्र छड़ी मुबारक के साथ पहलगाम के लिए रवाना हो गये। 145 किलामीटर लंबी यात्रा के रास्ते में पंपोर, बिजबिहाड़ा, अनंतनाग, मट्टन, आशिमुकाम में रूकेंगे और उसके बाद पहलगाम पहुंचेंगे। पहलगाम में भी यात्रा दो दिन का विश्राम करेगी।
जानकारी के अनुसार पहलगाम में पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान यात्रियों के साथ पवित्र छड़ी को अमरनाथ जी की पविद्ध गुफा ले जाया जाएग और इसी के साथ यात्रा संपन्न होगी। आपको बता दें कि कश्मीर में हालात तनावपूर्ण हो गये हैं। प्रशासन ने अल्र्ट घोषित कर दिया है। यात्रियों और पर्यटकों को अपनी यात्रा पूरी करके फौरन वापस लौटने को कहा गया है।