छत्तीसगढ़: खाना खाने के बाद बीमार हुए ITBP के 26 जवान, नक्सल विरोधी अभियान से लौटे थे शिविर में

Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Oct, 2021 02:22 PM

chhattisgarh 26 itbp personnel fell ill after having food

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अपने शिविर में भोजन करने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के 26 जवान बीमार हो गए हैं। राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मलैदा गांव स्थित ITBP के शिविर में बुधवार रात को भोजन करने...

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अपने शिविर में भोजन करने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के 26 जवान बीमार हो गए हैं। राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मलैदा गांव स्थित ITBP के शिविर में बुधवार रात को भोजन करने के बाद बल के 26 जवान बीमार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नक्सल विरोधी अभियान के बाद शिविर पहुंचे जवानों ने भोजन किया था। इस दौरान जवानों ने पनीर और मांसाहार लिया था। भोजन करने के कुछ देर बाद जवानों ने उल्टी और डायरिया की शिकायत की तब उन्हें खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि 21 जवानों को गुरुवार शाम को भर्ती कराया गया तथा पांच जवानों को शुक्रवार सुबह भर्ती कराया गया।

 

राजनांदगांव जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जवानों की हालत खतरे से बाहर है तथा सभी का इलाज किया जा रहा है। सिन्हा ने बताया कि शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी और चिकित्सा दल को भेजा गया है जिससे अन्य जवानों के बीमार पड़ने पर उनका तत्काल इलाज किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान ITBP की 40वीं बटालियन से हैं तथा राजधानी रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित मलैदा शिविर में तैनात हैं।

 

इधर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने राजनांदगांव जिले के मलैदा शिविर में ITBP के जवानों के विषाक्त भोजन से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर सभी जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जवानों का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!