छत्तीसगढ़ की 72 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म, 20 को होगा मतदान

Edited By shukdev,Updated: 18 Nov, 2018 08:17 PM

chhattisgarh s last phase of campaign ends on 72 seats

विकास एवं भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोपो के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 सीटो पर रविवार शाम प्रचार समाप्त हो गया। प्रचार के आखिरी दिन भी राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंकी तथा रोड शो एवं रैलियां...

रायपुर : विकास एवं भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोपो के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 सीटो पर रविवार शाम प्रचार समाप्त हो गया। प्रचार के आखिरी दिन भी राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंकी तथा रोड शो एवं रैलियां निकाली गई। प्रचार के आखिरी दिन दोनो मुख्य दलों सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के नेताओं ने अपने पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महासमुन्द में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया,वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास,केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एवं मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने अलग अलग जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आज सभाएं की। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पंजाब के मंत्री एवं जाने माने वक्ता नवजोत सिंह सिद्दू, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कई जगहों पर सभाएं की। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!