छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार, राहुल गांधी लेंगे फैसला

Edited By shukdev,Updated: 13 Dec, 2018 06:39 PM

chhattisgarh too many claimants to the chief minister s post

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 15 साल बाद प्रचंड जीत हासिल की है। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सीएम पद के लिए किसी खास चेहरे का ऐलान नहीं हुआ है। कांग्रेस के सामने अगला सवाल ये है कि...

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 15 साल बाद प्रचंड जीत हासिल की है। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सीएम पद के लिए किसी खास चेहरे का ऐलान नहीं हुआ है। कांग्रेस के सामने अगला सवाल ये है कि किसे मुख्यमंत्री पद पर बैठाया जाए। पार्टी ने चुनाव से पहले किसी को भी चेहरा नहीं बनाया था। ऐसे में अब सवाल है कि डॉ. रमन सिंह के बाद छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

PunjabKesariये हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार
मुख्यमंत्री की रेस में चार नाम आगे चल रहे हैं, जिनमें भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू हैं। राज्य में कांग्रेस को 15 वर्षों के बाद बड़ी जीत दिलाने में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिंहदेव और बघेल मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। सिंहेदव ने अंबिकापुर से और बघेल ने पाटन से जीत हासिल की है।

PunjabKesariराज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता और दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद ताम्रध्वज साहू भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विजयी हुए हैं। साहू की साफ सुथरी छवि और अन्य पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। महंत पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!