Edited By shukdev,Updated: 03 Feb, 2019 12:23 AM
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के फिजिकल कॉलेज पुलिस थाने में शनिवार को उस समय रोचक नजारा देखने को मिला, जब एक मुर्गे को पकड़ कर लाया गया। मुर्गे पर आरोप था कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची को काट कर घायल...
शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के फिजिकल कॉलेज पुलिस थाने में शनिवार को उस समय रोचक नजारा देखने को मिला, जब एक मुर्गे को पकड़ कर लाया गया। मुर्गे पर आरोप था कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची को काट कर घायल किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फिजिकल कॉलेज थाना अंतर्गत यहां मुख्य सड़क के पास रहने वाले पप्पू जाटव के मुर्गे ने अपने पड़ोस में रहने वाली लगभग 3 वर्षीय बालिका रितिका पर हमला करके उसे घायल कर दिया। बालिका के गाल में चोट लगी और खून बहने लगा। यह देखकर बालिका की मां उसे थाने लेकर पहुंची।
पुलिस ने शिकायत पाकर पप्पू जाटव की मुर्गे को थाने बुलवा लिया। पीछे पीछे पप्पू भी पहुंच गया। पप्पू ने माफी मांगी और दो घंटे के बाद पुलिस ने मुर्गे और उसके मालिक को समझाइश देकर छोड़ दिया।