Edited By Pardeep,Updated: 07 Oct, 2026 09:57 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की आधिकारिक जानकारी डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्ज्वल राय ने दी है।
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की आधिकारिक जानकारी डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्ज्वल राय ने दी है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच गहरा शोक छा गया है।
शिबू सोरेन के राजनीतिक सफर में रही अहम भूमिका
रूपी सोरेन न केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और शिबू सोरेन की पत्नी थीं, बल्कि वे शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी एक अहम हिस्सा रही थीं। सोरेन परिवार में उन्हें मातृशक्ति के रूप में विशेष और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त था।
हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे करीबी और समर्थक
रूपी सोरेन के निधन की सूचना मिलते ही परिवार के करीबी लोग और समर्थक शोक जताने के लिए हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं। उनके निधन से मुख्यमंत्री आवास और परिवार से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है। समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया और व्यक्तिगत तौर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारी
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के स्थान, समय और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी परिवार की ओर से जल्द साझा की जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक नेताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकती हैं।