माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का निधन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

Edited By rajesh kumar,Updated: 21 May, 2022 02:21 PM

chief priest of mata vaishno devi temple dies lt governor condoles

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी' की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिन में बालगंगा में किया जाएगा।

उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एमएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी श्री अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।''

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!