कश्मीर में चल रहा है चिल्लई-कलां का दौर, पारा शून्य डिग्री से नीचे गिरा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Dec, 2020 05:34 PM

chillai kalan in kashmir

कश्मीर में शनिवार को भी लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा।

श्रीनगर: कश्मीर में शनिवार को भी लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि घाटी में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर अभी 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद से कश्मीर में मौसम शुष्क और सर्द बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

 

दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और वह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

वर्तमान में कश्मीर 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। इस दौरान 40 दिनों तक भीषण सर्दी होती है। अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है। 21 दिसंबर से शुरू हुआ 'चिल्लई-कलां' 31 जनवरी को समाप्त होगा। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार से अगले कुछ दिनों तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!