चीन के बदले तेवर, अरुणाचल प्रदेश और POK को बताया भारत का हिस्सा

Edited By vasudha,Updated: 26 Apr, 2019 09:04 PM

भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश पर हमेशा अपना दावा जताने वाले चीन ने आखिरकार इसे भारत का हिस्सा मान ही लिया है। चीन ने अपने नक्शे में पूरे जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखा दिया है। बीजिंग में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव...

नेशनल डेस्क: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश पर हमेशा अपना दावा जताने वाले चीन ने आखिरकार इसे भारत का हिस्सा मान ही लिया है। चीन ने अपने नक्शे में पाक अधिकृत कश्मीर को और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा दिखा दिया है। बीजिंग में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के दूसरे समिट में चीन ने नक्शा प्रदर्शितकिश है। इस नक्शे में भारत को भी BRI का हिस्सा दिखाया गया है। 
PunjabKesari

बता दें कि भारत ने इस समिट का बहिष्कार किया है। इससे पहले 2017 में BRI के पहले समिट में भी भारत शामिल नहीं हुआ था। BRI समिट में 37 देश शामिल हो रहे हैं। इसका मकसद राजमार्गों, रेल लाइनों, बंदरगाहों और सी-लेन के नेटवर्क के माध्यम से एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने का लक्ष्य है। तीन दिन तक चलने वाले इस समिट की शुरुआत गुरुवार को हुई। ये नक्शा चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने पेश किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया गया है। 
PunjabKesari

दरअसल जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को भारत में शामिल करना चीन का ये कदम हैरान कर देने वाला है। दरअसल हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश और ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा ना दिखाने को लेकर देश में छपे 30,000 विश्व मानचित्रों को नष्ट कर दिया है। चीन अकसर भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दक्षिण तिब्बत का हिस्सा होने का दावा करता है वह  अपने रुख को उजागर करने के लिए आए दिन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय नेताओं के आने पर आपत्ति जताता रहता है।
PunjabKesari

वहीं भारत का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है और भारतीय नेता देश के अन्य हिस्सों की तरह समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश जाते रहते हैं। दोनों देशों ने 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े सीमा विवाद को हल करने के लिए अभी 21 चरणों की वार्ता की है। चीन उससे अलग हुए ताइवान पर भी अपना दावा जताता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!