चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, भारत में रखें सुरक्षा का ध्यान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 09:54 AM

china announces advisory for his citizens

डोकलाम विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच काफी लंबे समय से तनाव चल रहा है। विवाद के चलते दोनों देशों के रिश्तों के बीच भी खटास आ गई है। ऐसे में चीन ने भारत में बसे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली/बीजिंग: डोकलाम विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच काफी लंबे समय से तनाव चल रहा है। विवाद के चलते दोनों देशों के रिश्तों के बीच भी खटास आ गई है। ऐसे में चीन ने भारत में बसे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चीनी उच्चायोग ने अपने नागरिकों को कहा है कि वह भारत में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। चीन ने कहा कि भारत में वह आपदा और बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रखें। चीन द्वारा पिछले दो महीनों में दूसरी बार इस तरह की एडवाइजरी दी गई है, इससे पहले 8 जुलाई को चेतावनी दी गई थी।बता दें कि चीन लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है तो दूसरी तरफ भारत बातचीत से मुद्दा सुलझाने के पक्ष में है।
 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उम्मीद जताई थी दि जल्द ही इस विवाद का हल निकल आएगा लेकिन इस पर चीन ने कहा कि भारत को बिना शर्त अपनी सेना हटानी ही होगी। गौरतलब है कि डोकलाम विवाद के अलावा हाल ही में लद्दाख की पेंगोंग झील के पास भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। चीनी सैनिक भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसका भारतीय सैनिकों ने विरोध किया। बाद में चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच इस मुद्दे पर बात भी हुई थी, दोनों ने आगे से ऐसा न दोहराने की बात कही थी।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!