Edited By Tanuja,Updated: 01 Dec, 2022 01:47 PM
अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (NAC) के पास चीन द्वारा सैन्य चौकी का निर्माण...
वाशिंगटन: अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को चीन के भारत विरोधी खतरनाक इरादों की पोल खोलते हुए कहा कि भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (NAC) के पास चीन द्वारा सैन्य चौकी का निर्माण किया जाना अपने पड़ोसियों के प्रति चीनी आक्रामकता का चिंताजनक संकेत है। उन्होंने इस संबंध में आई एक खबर के बाद यह टिप्पणी की।
समाचार पत्र ‘पॉलिटिको' ने बुधवार को दावा किया कि चीन ने भारत के साथ अपनी विवादित सीमा के पास एक सैन्य चौकी बनाई है।कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक नयी चौकी संबंधी खबर बीजिंग की बढ़ती क्षेत्रीय आक्रामकता का एक और चिंताजनक संकेत है, जो अमेरिका द्वारा भारत और अन्य सुरक्षा साझेदारों के साथ संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता को दोहराता है।''
समाचार पत्र ‘पॉलिटिको’ ने भी बुधवार को दावा किया था कि चीन ने भारत के साथ अपनी विवादित सीमा के पास एक सैन्य चौकी बनाई है। सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज 'चाइना पावर प्रोजेक्ट' द्वारा प्राप्त और नैटसेक डेली के साथ साझा की गई तस्वीरें दिखाती हैं कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पैंगोंग त्सो में सैनिकों को रखने के लिए एक मुख्यालय और गैरीसन का निर्माण किया है।
राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने पुराने ढर्रे पर चलना नहीं छोड़ा है। देश में अब भी घरेलू दमन, उइगर मुस्लिमों से क्रूर उत्पीड़न और ऑनलाइन गलत सूचना के प्रयासों में वृद्धि जारी है। इसलिए भारत से ताइवान जलडमरूमध्य तक इसके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सैन्य आक्रमण के संकेत भी हैं। राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि चीन के आक्रामक महत्वाकांक्षाओं के सामने, यह अनिवार्य है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षा और खुफिया सहयोग का और विस्तार करे।