डोकलाम विवाद: भारत के खिलाफ चीनी मीडिया ने जारी किया एक और वीडियो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 12:32 PM

chinese agency has another video on doklam trolled again

डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ता चला जा ...

बीजिंग: डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच चीन लगातार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा हैं और दूसरी तरफ चीनी मीडिया का भारत के खिलाफ जहर उगलने का सिलसिला जारी है। अब हाल ही में चीनी मीडिया का एक और वीडियो सामने आया है। जिसे सरकारी समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने तैयार किया है और इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शो का नाम टॉक इंडिया है।
PunjabKesari नए वीडियो में एक चीनी एंकर डोकलाम विवाद को लेकर चीनी पक्ष को सही और भारतीय पक्ष को गलत करार दे रहा है। चीनी एंकर भारत की संस्कृति और इतिहास का हवाला देकर उसे अपने जवानों को हटाने और दोनों देशों के संबंध मजबूत करने की बात भी कहता है। एंकर भारत और चीन के ऐतिहासिक संबंधों पर जानकारी देने के बहाने भारत को चेतावनी देता कि उसका चीनी सीमा में दाखिल होना गलत है।
PunjabKesariबता दें पिछले हफ्ते ही चीनी मीडिया ने “Seven Sins” शीर्षक के एक वीडियो में भारत का मजाक बनाने और गलत आरोप लगाने की कोशिश की थी। Seven Sins वीडियो में एक महिला एंकर ने डोकलाम मुद्दे को लेकर भारत पर कई गलत आरोप लगाए थे। इसमें भारतीय नागरिक के रूप में पगड़ी पहने हुए एक शख्स को दिखाया गया था।
PunjabKesariवहीं एक महिला डोकलाम विवाद को लेकर भारत पर निशाना साध रही थी और एक-एक करके भारत के कदम को गलत ठहरा रही थी। गौरतलब है कि सिक्किम से लगी सीमा पर डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद को दो महीने से ज्‍यादा समय हो गए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!