पैंगोंग लेक से पीछे हट रही चीनी सेना, टैंट उखाड़ रहे PLA जवान, टैंक ले जा रहे पीछे

Edited By Yaspal,Updated: 16 Feb, 2021 05:48 PM

chinese army retreating from pangong lake pla jawans dismantling tents

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन के सैनिक वापस लौट रहे हैं। इतना ही नहीं चीन की सेना (PLA) ने जो वहां पर निर्माण किए थे उन्हें भी ध्वस्त...

नेशनल डेस्कः वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन के सैनिक वापस लौट रहे हैं। इतना ही नहीं चीन की सेना (PLA) ने जो वहां पर निर्माण किए थे उन्हें भी ध्वस्त किया जा रहा है, निर्माण ध्वस्त होने की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। भारतीय सेना की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें चीन के सैनिक और टैंकों की वापसी साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
PunjabKesari
बता दें कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण से सैनिकों को हटाने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले गुरुवार 11 फरवरी को राज्यसभा में यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने कहा, “चीन के साथ निरंतर वार्ता पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट से सेना हटाने पर सहमति बनी है। समझौते के बाद, भारत-चीन चरणबद्ध और समन्वित तरीके से फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात सैनिकों को पीछे हटाएंगे।“
PunjabKesari
सिंह ने कहा कि चीन उत्तर पैंगोंग झील के फिंगर 8 के पूर्व में अपने सैनिकों को रखेगा। भारत अपने सैनिकों को फिंगर 3 फिंगर 3 पास अपने स्थाई बेस पर रखेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास कई स्थानों पर हथियारों और गोला-बारूद के साथ भारी सैन्यबल तैनात कर रखा है। इसके जवाब में हमारी सेना ने भी पर्याप्त और प्रभावी ढंग से तैनाती की है।
PunjabKesari
राजनाथ सिंह ने कहा, "हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत ने हमेशा द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया है।" उन्होंने कहा कि सेनाएं कमांड पोस्ट पर लौट आएंगी और आगे कहा, "एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी और टकराव के बाद भारत ने कुछ भी नहीं खोया है।"
PunjabKesari
रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि वे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं और राष्ट्र हमेशा सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद रखेगा। उन्होंने कहा, "जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो देश एकजुट रहता है चाहे आप किसी भी दल से जुड़े हों।"

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!