लॉकडाउन में कुछ इस अंदाज में नजर आए चिराग पासवान, शेयर किया VIDEO

Edited By shukdev,Updated: 12 Apr, 2020 09:00 PM

chirag paswan shaved papa tweeted video

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। देश में सभी गैर आवश्यक सेवाएं बंद हैं। लोग घर में टाइम पास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कई फनी वीडियो ....

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। देश में सभी गैर आवश्यक सेवाएं बंद हैं। लोग घर में टाइम पास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कई फनी वीडियो और इन पलों की झलक साझा कर रहे हैं, कोई खाना बना रहा है तो कोई घर की सफाई। ऐसा ही एक वीडियो लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने डाला है जिसमें वह अपने पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी बना रहे हैं।
 

चिराग पासवान ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते दिख रहे हैं। चिराग ने ट्वीट किया, ‘मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें।'' उनके ट्वीट को 3,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!