लॉकडाउन के बीच दाढ़ी से परेशान हुए रामविलास पासवान, बेटे ने घर में ही कर दी शेविंग (Video)

Edited By vasudha,Updated: 13 Apr, 2020 11:19 AM

chirag paswan shaves dad ram vilas paswan beard

लॉकडाउन के चलते लोग घरो में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बाजार शटडाउन है और सैलून भी बंद चल रहे हैं। अब इस संकट की घड़ी में लोगों ने खुद ही कैंची उठाना शुरु कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)नेता चिराग पासवान ने भी एक वीडियो शेयर किया है,...

नेशनल डेस्क: लॉकडाउन के चलते लोग घरो में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बाजार शटडाउन है और सैलून भी बंद चल रहे हैं। अब इस संकट की घड़ी में लोगों ने खुद ही कैंची उठाना शुरु कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)नेता चिराग पासवान ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते दिखाई दे रहे हैं। 

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) April 12, 2020


चिराग ने रविवार को ए​क वीडियो सांझा करते हुए ट्वीट किया कि मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। चिराग की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले भी रामविलास पासवान और चिराग पासवान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं। बात चाहे घर के आगे दीप जलाने की हो या फिर थाल पीटने की इन दोनों कार्यक्रमों में पासवान परिवार का पूरा सहयोग दिखा था।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!