Edited By Monika Jamwal,Updated: 10 May, 2019 07:28 PM
गत चुनावों में ड्यूटी देने वाले चौकीदारों ने चुनावी ड्यूटी का मेहनताना जारी करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर डी.सी. काम्पलैक्स में उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कठुआ : गत चुनावों में ड्यूटी देने वाले चौकीदारों ने चुनावी ड्यूटी का मेहनताना जारी करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर डी.सी. काम्पलैक्स में उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे काबला सिंह ने कहा कि चुनावी ड्यूटी मेें सेवाएं देने वाले चौकीदारों को मेहनताना मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अन्य स् टाफ, अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन मिलता है, ऐसे में चौकीदारों को भी मेहनताना मिलना चाहिए क्योंकि यह लोग चुनावों के दौरान चुनावी स्टाफ का सहयोग करने के साथ साथ अपनी पूरी ड्यूटी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तहसीलदार से भेंट कर गुहार लगाई है और अगर चौकीदारों को मेहनताना न मिला तो वह संघर्ष को तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।