Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 May, 2019 11:23 AM
वीरवार को भद्रवाह में हमलावरों ने एक सिविल नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नईम शाह के तौर पर हुई है।
भद्रवाह : वीरवार को भद्रवाह में हमलावरों ने एक सिविल नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नईम शाह के तौर पर हुई है। उसे कस्बे के बीचो बीच गोली मारी गई। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे भद्रवाह में प्रतिबंध लगा दिये हैं।
आपको बता दें कि भद्रवाह किश्तवाड़ में यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भाजपा के नेता परिहार भाईयों को आतंकियों ने गोली मार दी थी और उसके बाद आरएसएस नेता और उनके पीएसओ को मार दिया गया था।