प्लास्टिक कूड़े से छुटकारे के लिए #CleanIndia अभियान, अनुराग ठाकुर की लोगों से अपील-जरूर जुड़ें इससे

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Sep, 2021 03:46 PM

clean india campaign to get rid of plastic waste

केंद्रीय सूचना व प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर देशवासियों से खास अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील की कि देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए एकजुट हों और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जुड़ें। अनुराग ठाकुर...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय सूचना व प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर देशवासियों से खास अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील की कि देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए एकजुट हों और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जुड़ें। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ''स्वच्छता सर्वोच्च है। #AzadiKaAmritMahotsav में आपसी सहयोग से देश को प्लास्टिक कूड़े से आजादी दिलाने के लिए संकल्प से सिद्धि मूल मंत्र द्वारा 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले #CleanIndia कार्यक्रम से जुड़ें।' अनुराग ठाकुर ने अपने  ट्वीट के साथ एक लिंक भी शेयर किया है, जिस पर क्लिक करके आप खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हैं।

 

बता दें कि देश को प्लास्टिक मुक्त करने और पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने की अधिसूचना जारी की है जिसमें बताया गया है कि कौन-कौन सी चीजें बैन होने जा रही हैं। सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने का फैसला लिया है। 1 जुलाई 2022 के बाद देश में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनने वाले सामान, स्टॉक में रखने और बेचना पूरी तरह बैन होगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!