RJD-JDU की रस्साकशी से महागठबंधन के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 07:44 PM

cloud of uncertainty over the future of the alliance

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड...

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने के कारण गठबंधन के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल और गहराने लगे हैं।

तीनों घटक दलों की बैठक अलग-अलग
जदयू और राजद के रिश्तों में आई खटास का ही प्रमाण है कि इस बार विधानमंडल सत्र से पहले महागठबंधन के तीनों घटक दल के विधायक दल की बैठक अलग-अलग हो रही है। राजद विधायक दल की बैठक 26 जुलाई को जबकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक 28 को होनी है जबकि जदयू ने बैठक के लिए तिथि की घोषणा नहीं की है। वहीं, कल होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी अहम मानी जा रही है।

महागठबंधन के प्रमुख घटक जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक ने आज राजद विधायक दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। हालांकि उन्होंने कहा कि बिहार विधानमंडल का 28 जुलाई से शुरू होने वालू मॉनसून सत्र में अभी दो दिन शेष है।

विपक्षी भाजपा कर रही है तेजस्वी के इस्तीफे की मांग
 मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बर्खास्त करने की मांग की है और साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर पार्टी सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगी। भाजपा की इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।

नीतीश की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य विनोद नारायण झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार मॉनसून सत्र में कैसे बैठेंगे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि विधानमंडल के मॉनसून सत्र में नीतीश कुमार का जीरो टॉलरेंस पूरी तरह से फेल साबित होगा।

वहीं, महागठबंधन के बड़े घटक राजद ने विधानमंडल के मॉनसून सत्र को देखते हुए कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। राजद विधायक शक्ति यादव ने बताया कि विधायक दल की बैठक में मॉनसून सत्र पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी भाजपा को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी के दागी मंत्रियों पर जबाव देना चाहिए। तेजस्वी यादव आज भी उप मुख्यमंत्री हैं और कल भी रहेंगे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!