सीएम अशोक गहलोत ने 'मैडम प्रेसीडेंट' की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानें क्या कहा?

Edited By Yaspal,Updated: 25 Jul, 2022 06:12 PM

cm ashok gehlot read songs in praise of  madam president  know what he said

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वह उनकी बातों से प्रभावित हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है उस पर वह खरी उतरेंगी

नई दिल्लीः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वह उनकी बातों से प्रभावित हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है उस पर वह खरी उतरेंगी। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने शपथग्रहण में हिस्सा लिया। हमें बहुत अच्छा लगा। उनके (मुर्मू) विचार भी अच्छे थे। उनका जो भाषण है उसमें उनके एक-एक शब्द का मतलब था। मैं बहुत प्रभावित हुआ। एक आदिवासी महिला ने जो अपनी भावना प्रकट की है वो काबिलेतारीफ है।''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (राष्ट्रपति) जो देश के सामने कमिटमेंट किया है, मैं उम्मीद करता हूं कि वो उस पर खरी उतरेंगी।'' द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी। मुर्मू देश की सबसे युवा और आजादी के बाद जन्मी पहली राष्ट्रपति हैं।

इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली वह पहली आदिवासी नेता हैं। शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब व्यक्ति की उपलब्धि है और उनका शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!